Tuesday, September, 08,2026

भाजपा रोड शो में उतरी, कांग्रेस व निर्दलीयों ने झोंकी पूरी ताकत

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दल जहां रोड शो और विजन डॉक्यूमेंट के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं, वहीं निर्दलीयों ने प्रचार के अनूठे तरीकों से चुनावी माहौल को अलग रंग दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में जयपुर शहर के विधायकों के साथ बैठक कर रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने वार्ड 110 की ज्योति खंडेलवाल, वार्ड 111 के संजय जायसवाल और वार्ड 108 की मीनाक्षी पारीक के समर्थन में जनसंपर्क किया। शाम को झोटवाड़ा के वार्ड 35 में विमल कटियार के समर्थन में रोड शो किया। इसमें कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। बाद में वार्ड 137 में विमल अग्रवाल के समर्थन में भी प्रचार किया। उधर, कांग्रेस की ओर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान व अन्य ने 'जयपुर-2032' विजन डॉक्यूमेंट जारी कर 150 बाड़ों के लिए 5 साल का रोडमैप पेश किया। इसमें ट्रैफिक जाम, स्वास्थ्य, रोजगार और विरासत सहित 25 मुद्दे शामिल हैं।

निर्दलीयों ने अपनाए अनोखे तरीके

निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए अलग अंदाज में प्रचार करते नजर आए। कोई बच्चों को दुलारकर समर्थन मांगता नजर आया तो कोई बुजुर्गों से आशीर्वाद लेता। किसी ने महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया तो किसी ने शिक्षा और चिकित्सा का। कई प्रत्याशी केलों से तुलकर मतदाताओं के बीच पहुंचे और विकास के वादे किए। इन अनूठे तरीकों ने वार्डों में चुनावी चर्चा को रोचक बना दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery