Tuesday, September, 08,2026

शिक्षा के 'पावर हाउस' में कर्मचारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे !

जयपुर: जिस शिक्षा संकुल से पूरे राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था संचालित होती है, उसी मुख्यालय में आग से सुरक्षा का सिस्टम सवालों के घेरे में है। भवन में लगा फायर फाइटिंग सिस्टम जर्नर होकर कबाड़ की स्थिति में पहुंच कुस है।

रोजाना करीब 1500 अधिकारी-कर्मचारी यहां काम करते हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। हालात यह है कि फायर फाइटिंग सिस्टम खुद बुझ्स पड़ा है, जो आग लगने पर उसे बुझाने की स्थिति में नहीं है।

1500 लोगों की सुरक्षा पर सवाल

  • कर्मचारियों के साथ अधिकारी, संविदाकर्मी और तकनीकी स्टाफ रोजाना पहुंचता है।
  • विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले और प्रशासनिक काम इसी परिसर से होते हैं।
  • ऐसे में फायर सेफ्टी सिस्टम की खराब स्थिति सीधे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है।

एक छत के नीचे पूरा शिक्षा तंत्र

  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित शिक्षा संकुल शिक्षा विभाग का प्रमुख गुख्यालय है।
  • शिक्षा मंत्री से लेकर सचिव, निर्देशक, अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक और कर्मचारी यहीं बैठते हैं।
  • माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय एक ही परिसर में संचालित है।
  • राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, राजस्थान एसआईईआरटी भी यहीं से जुड़े हैं।
  • नए विद्या समीक्षा केंद्र का संचालन भी इसी परिसर से हो रहा है।

अफसरों की नजर के सामने 'कबाड़'

  • रोजाना उच्च अधिकारियों की आचाजाही के बावजूद फागर फाइटिंग सिस्टम की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
  • यदि सिस्टम आपात स्थिति में काम नहीं करता तो आग लगने पर हालात बेकाबू हो सकते हैं।
  • इतने बड़े सरकारी परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच और रखरखाव जरूरी है।

शिक्षा विभाग के दो चेहरे !

एक तरफ शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण की बात करता है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग के अपने मुख्यालय में ही सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। सवाल यह है कि जब विभाग अपना मुख्यालय ही सुरक्षित नहीं रख पा रहा तो स्कूलों की सुरक्षा का दावा कितना मजबूत है?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery