Tuesday, September, 08,2026

भाजपा बोर्ड बना तो ट्रिपल इंजन से विकास को मिलेगी रफ्तारः मुख्यमंत्री

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर और भरतपुर में रोड शो किया। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री ने विकास के मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने पर केंद्र और राज्य में चल रही डबल इंजन सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की ताकत से शहरों के विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से 9 सितंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

कांग्रेस को सबक सिखाना होगा

अपने गृह जिले भरतपुर में बिजलीघर चौराहे से लक्ष्मण मंदिर तक रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुनाव में सबक सिखाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की अपील की।

'वन स्टेट-वन इलेक्शन' से विकास को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लंबे समय तक चलती थी, लेकिन वन स्टेट-वन इलेक्शन व्यवस्था से चुनाव सीमित अवधि में पूरे होंगे और सरकार तथा स्थानीय निकाय लंबे समय तक चुनावी प्रक्रिया में नहीं उलझेंगे। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। अलवर में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ढाई साल में 1.89 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र

अलवर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 1.89 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। करीब 1.22 लाख नौकरियां तैयार है और विभिन्न विभागों में करीब 70 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में जल संकट के समाधान के लिए ईआरसीपी, राम अल सेतु योजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर से जुड़ी योजनाओं, नर्मदा परियोजना और जवाई बाथ से संबंधित परियोजनाओं से आने वाले समय में प्रदेश की पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

बिजली उत्पादन बढ़ाने का दावा

सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल में करीब 3900 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने ढाई साल में करीब 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में है और 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

यादव ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों और नुक्कड़ सभाओं के जरिए जनसंपर्क तेज किया। मतदान से पहले पार्टी ने ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery