Tuesday, September, 08,2026

अग्रवाल के लंबे न्यायिक अनुभव का मिलेगा लाभ

जयपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से तबादला होकर आए जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस अग्रवाल राजस्थान हाई कोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। जस्टिस अग्रवाल का लंबा न्यायिक अनुभव रहा है। उन्होंने 3 जनवरी 1989 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के कई विभागों की ओर से पैरवी की। वे छत्तीसगढ़ के डिप्टी एडवोकेट जनरल और बाद में एडवोकेट जनरल भी रहे। 16 सितंबर 2013 को उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 8 मार्च 2016 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery