Tuesday, February, 10,2026

USISPF बोर्ड के सलाहकार बने रोहित कुमार सिंह

जयपुर: यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने भारत सरकार के पूर्व सचिव रोहित कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। USISPF ने उन्हें ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी का चेयर और साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सलाहकार नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को भारत अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के चेयर के रूप में रोहित कुमार सिंह, USISPF के वैश्विक सदस्यों और सरकारी भागीदारों के साथ मिलकर आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक मजबूत, सुचारु और विविध बनाने पर काम करेंगे। उनका फोकस नियामकीय समन्वय, बुनियादी ढांचे की तैयारी और प्रभावी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर रहेगा। माना जा रहा है कि इससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी, विनिर्माण और निर्यात को गति मिलेगी और वैश्विक व्यापार नेटवर्क में भारत की भूमिका और मजबूत होगी। रोहित कुमार सिंह 1989 बैच के IAS अधिकारी (राजस्थान कैडर) हैं। हाल ही में वे भारत सरकार में उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव रहे, जहां उन्होंने देश का पहला AI-आधारित उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र विकसित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery