Tuesday, February, 10,2026

मुख्यमंत्री ने अलवर में इंटरनेशनल टाइगर मैराथन को दिखाई झंडी

जयपुर: अलवर में रविवार सुबह टाइगर मैराथन-2026 (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) का भव्य आयोजन हुआ। इसमें फिट इंडिया मिशन, टाइगर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का मजबूत संदेश दियाया। सुबह साढ़े 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल उत्साह और रोमांच से भर गया।

अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भारत सहित 3 देशों के 18 हजार 600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। केन्या, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशों के एथलीट्स के साथ सेना, पुलिस, बीएसएफ, एसएसबी और अर्धसैनिक बलों के जवान भी दौड़ में शामिल हुए।

सीएम ने विजेता धावकों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिनिश लाइन पर पहुंचकर विजेता धावकों का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित भपंग वादक गफरूद्दीन मेवाती जोगी को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि टाइगर और पर्यावरण संरक्षण को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ना एक अनोखी पहल है। इतनी बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पैरा एथलीट्स का जुड़ना इस आयोजन की सफलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राजस्थान में और भी टाइगर मैराथन आयोजित की जाएंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

व्हीलचेयर के साथ दौड़े दिव्यांग

इस आयोजन का सबसे भावुक और प्रेरक दृश्य 2 किमी पैरा एथलीट्स रन रहा, जिसमें डेढ़ हजार से अधिक दिव्यांग प्रतिभागियों ने व्हीलचेयर के साथ दौड़ पूरी की। उनकी हौसला अफजाई के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा मंच पर झूमते नजर आए।

'भाईचारे और सामाजिक एकता की दौड़'

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह दौड़ सामाजिक एकता के लिए है। यह भाईचारे की दौड़ है। इसमें न कोई जाति का भेद है, ना ही धर्म का। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, फिट रहने का संदेश है और टाइगर व पर्यावरण संरक्षण का संदेश है। एक ही लक्ष्य है कि अलवर की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए उनकी सेवा करता रहूं। आगे इसमें बर्ड वॉचिंग को भी जोड़ा जाएगा और इसे और बड़ा बनाया जाएगा। वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी प्रतिभागियों के साथ सेल्फी ली।

आठ कैटेगरी में विजेताओं सम्मानित को

मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन (एलीट पुरुष व महिला वर्ग), 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर पैरा रन आयोजित की गई। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में विजेता को 7,500 डॉलर का पुरस्कार दिया गया। कुल 8 कैटेगरी में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सीएम ने भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा क्षेत्र के ग्राम बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. भड़ाना के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे बिश्नोई समाज के संत-महंत

बिश्रोई समाज के संत-महंतों एवं - आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री - आभार व्यक्त किया। संत-महंतों प्रबुद्धजनों ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संतों ने विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण आमजन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिश्रोई समाज का पेड़ों और वन्यजीवों के प्रति समर्पण और बलिदान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण को भी समान महत्व दे रही है और विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद महाराज, महंत स्वामी सच्चिदानंद सहित सभी संतों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके बिश्नोई, राजस्थान राज्य जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, आचार्य महंत स्वामी भगवान दास, महंत स्वामी भागीरथदास शास्त्री, राजू महाराज, स्वामी कृपाचार्य, स्वामी बलदेवानंद, स्वामी शिवज्योतिषानंद, महंत शिवदास रुडकली, स्वामी प्रेमदास महाराज, रविदास महाराज, सुरेंद्रानंद महाराज, रघुवरदास महाराज, शिवदास महाराज, महेशानंद महाराज, विकास सहित अन्य संत उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery