Tuesday, February, 10,2026

रोज शो में महकी 300 किस्मों की सुगंध, रचनात्मक प्रतिभा की दिखी झलक और बिखरे संस्कृति के रंग

जयपुर: 51वें ऑल राजस्थान रोज शो का समापन समारोह रविवान को मानसरोवर स्थित सिट पार्क में आयोजित किया गया रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान जयपुर की ओर से आयोजित दे दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएम), जयपुर नगन निगम, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (सरस) विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार और पर्यटन विभाग, राजस्थान के सहयोग स संपन हुई।

समारोह में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, आईएएस, मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षत रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान अध्यक्ष व फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटन पवन अरोड़ा, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने की। इस अवसर पर मुख्य सचिवक की बेटी स्निग्धा वोरुगंती भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि सम्मान अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनमें डॉ. देबाशीष पृष्टि आईएएस, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास व आवासन मंडल, सिद्धार्थ महाजन आईएएस आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, वी. सरवाना कुमार आईएएस सचिव विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग, श्रुति भारद्वाज आईएएस प्रबंध निदेशक राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन, रमाकांत गुप्ता आईपीएस संयुक्त निदेशक एसआईबी जयपुर, गृह विभाग, गोपाल सिंह सचिव, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, अमित अग्रवाल मुख्य अभियंता राजस्थान हाउसिंग बोर्ड व अनिल कुमार भार्गव सोसायटी के महासचिव शामिल रहे।

रोज क्लिक करता हूं गुलाब की फोटो: वी. श्रीनिवास

समारोह को संबोधित करते हुए चीफ गेस्ट वी. श्रीनिवास ने कहा कि सिटी पार्क की यह उनकी पहली विजिट है और उन्होंने इसे पूर्व में कचरा डंपिंग स्थल से जीवंत सार्वजनिक हरित क्षेत्र में परिवर्तित किए जाने की सराहना की। राजस्थान में कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कभी गुलाब की खेती मुख्यता अरावली पर्वतमाला के पवनाभिमुख हिस्से तक सीमित थी और मरुस्थलीय जिलों को इसके लिए अनुपयुक्त माना जाता था। हालांकि राज्य भर में हरियाली और जल उपलब्धता में सुधार के चलते अब रोज सोसायटी के दृष्टिकोण को पूरे प्रदेश में विस्तारित करना संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस स्तर के शो कम स्थानों पर होते हैं, जिनमें एनडीएमसी का रोज शो और इंडिया-अफ्रीका व ब्रिक्स रोज गार्डन जैसे अंतरराष्ट्रीय उदाहरण हैं। गुलाबों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने साझा किया कि उन्हें प्रतिदिन कम से कम एक गुलाब की तस्वीर खींचने की आदत है, जिससे उन्होंने विभिन्न शहरों और देशों की किस्मों का विशाल संग्रह तैयार कर लिया है। वी, श्रीनिवास ने बताया कि अतिथियों को दिए जाने वाले मोमेंटोज उदयपुर के जनजातीय कलाकारों ने बनाए हैं, जिन्हें आरएसएमएम की ओर से प्रायोजित किया गया है और जिनमें जनजातीय कला को प्रमुखता से दर्शाया गया।

गुलाब प्रेम, संवेदना और करुणा का वाहकः अरोड़ा

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पवन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि वी. श्रीनिवास को गुलाबों का सच्चा पारखी बताते हुए कहा कि उन्हें इस फूल से गहरा व्यक्तिगत लगाव है। उन्होंने कहा कि इस अवसर के लिए इससे अधिक उपयुक्त मुख्य अतिथि कोई और नहीं हो सकता था। रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान के इतिहास का उल्लेख करते हुए अरोड़ा ने कहा कि इसकी स्थापना 1973-74 में उस समय हुई थी, जब कई लोगों को संदेह था कि राजस्थान जैसे शुष्क और मरुस्थलीय राज्य में गुलाब पनप सकते हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि गुलाब, जो लगभग 3.5 करोड़ वर्षों से अस्तित्व में हैं, सहनशीलता और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी फलने-फूलने की क्षमता का प्रतीक हैं। यही भावना सोसायटी की स्थापना के पीछे प्रेरणा बनी। वर्षों के दौरान राजस्थान के क्रमिक मुख्य सचिवों ने सोसायटी को दिशा देने में भूमिका निभाई है और अक्सर इसके अध्यक्ष या चेयरमैन के रूप में कार्य किया है। गुलाब को प्रेम, संवेदना और करुणा का संदेशवाहक बताते हुए अरोड़ा ने विज्ञान पार्क, बानीपार्क में रोज सोसायटी को कार्यालय स्थान उपलब्ध कराने के लिए वी. सरवाना कुमार का आभार जताया।

अगले साल से ट्यूलिप प्लांटेशन की योजना

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जयपुर में अगले साल से ट्यूलिप के प्लांटेशन की योजना बनाई जा रही है। इस पहल के तहत जेडीए ट्यूलिप को जयपुर रोज शो में भी प्रदर्शित करने पर विचार कर रहा है। इससे लोगों को इस फूल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। यह पहल फूलों की विविधता को बढ़ावा देने, सार्वजनिक पार्को में मौसमी आकर्षण को सशक्त करने और वर्षभर पुष्प प्रदर्शन से गार्डन सिटी के रूप में जयपुर की पहचान को और मजबूत करने की जेडीए की व्यापक परिकल्पना के अनुरूप है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में 500 बच्चों ने किया पार्टिसिपेट

पवन अरोड़ा ने बताया कि पेटिंग, निबंध लेखन और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। निजी व घरेलू उद्यान श्रेणी में लगभग 50 प्रविष्टियां आईं, जिनका मूल्यांकन करने के लिए टीमें बगीचों का दौरा कर निरीक्षण करती रहीं। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, होटलों, मॉल्स और अन्य संस्थानों से भी प्रविष्टियों प्राप्त हुई, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के आवास सहित सरकारी आवासों के उद्यानों का रखरखाव भी आंका गया और उसी अनुरूप पुरस्कार दिए गए। अरोड़ा ने संरक्षकों अरुण कुमार, आई.सी. श्रीवास्तव, डी.बी. गुप्ता, अशोक जैन और राम मोहन के योगदान व समर्पण के लिए आभार जताया और कहा कि रोज शो हर वर्ष और अधिक सशक्त होता जा रहा है।

अगले साल जयपुर रोज शो होगा नाम

पवन अरोड़ा ने यह प्रस्ताव भी स्खा कि अगले वर्ष से इस आयोजन का नाम 'जयपुर रोज शो' रखा आए। उन्होंने कहा कि यदि यह आयोजन जयपुर के बाहर आयोजित होता है तो मेजबान शहर के नाम पर जैसे 'उदयपुर रोज शो रखा जाएगा, जबकि इसका संचालन रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान ही करेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि जयपुर रोज शो को पर्यटन कार्यक्रमों में शामिल करने पर विचार किया जाए।

स्मारिका का विमोचन

समारोह का प्रमुख आकर्षण 'गोल्डन सुवेनियर स्मारिका का विमोचन रहा। प्रदर्शनी में प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों और रंगों में लगभग 200 पुरस्कार दिए गए। हरित पहल के तहत गुलाब के 500 पौधे वितरित किए गए। शिवांगी सिंह राव ने संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट पेटिंग, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भरे, जबकि रात्रि आकाश अवलोकन सत्र आकर्षण रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery