Tuesday, February, 10,2026

जनवरी की जिला रैंकिंग में झुंझुनूं व हनुमानगढ़ टॉप पर

जयपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने जनवरी-2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणाम, विद्यालय संचालन और गवर्नेस संकेतकों का समग्र आकलन करती है। रैंकिंग में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष स्थान पर रहे, जबकि चूरू ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस वर्ष सीखने के परिणाम रैंकिंग में औपचारिक रूप से शामिल किए गए हैं। कॉम्पिटेंसी-बेस्ड असेसमेंट (सीबीए), ओरल रीडिंग फ्लुएंसी (ओआरएफ) और बोर्ड परीक्षा के नतीजों को प्रमुखता दी गई है, ताकि जिलों का प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता बल्कि शैक्षणिक प्रभाव को भी दर्शा सके।

एकेडमिक रैंकिंग का उद्देश्य जिलों के प्रदर्शन की नियमित, डेटा-आधारित समीक्षा करना और स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत करना है। जिला रैंकिंग और पैरामीटर-वाइज स्कोर की हर माह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठकों में गहन समीक्षा की जाती है, जिसमें कमियों की पहचान कर सुधार के लिए अगले कदम तय किए जाते हैं।

100 अंकों पर दी गई रैंकिंग

जिला स्तरीय रैंकिंग 100 अंकों के पैमाने पर होती है। ताजा रैंकिंग के अनुसार झुंझुनूं (34) और हनुमानगढ़ (32) ने शीर्ष स्थान बनाए रखा। तीसरे पायदान पर चूरू (31) रहा, जिसने गंगानगर को पीछे छोड़ा। सीकर (30), भरतपुर (29) और खैरतल-तिजारा (27) क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। बांसवाड़ा और जैसलमेर सबसे निचले पायदान पर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery