Tuesday, February, 10,2026

में जमवारामगढ़ सड़क हादसा, मां-बेटा-बहू की मौत

जयपुर: जमवारामगढ़ थाना इलाके में रोड़ा नदी के निकट रविवार को हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एक ही बाइक पर सवार मां, बेटे और बहू की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पूरा परिवार पल भर में खत्म हो गया। पुलिस ने बताया की गोपालगढ़ निवासी बंटी लुहार (26) अपनी मां बल्लू देवी (42) और पत्नी भावना लुहार (19) के साथ बाइक से निम्बी गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे रोड़ा नदी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर से तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शाम करीब 7:30 बजे डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका भावना गर्भवती थी, जिससे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery