Tuesday, February, 10,2026

आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं: PM

कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख दो टूक शब्दों में स्पष्ट करते हुए कहा कि इस पर किसी भी तरह का दोहरा मापदंड या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मोदी ने कहा, आतंकवाद पर हमारा संदेश बिल्कुल साफ है- कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं, कोई समझौता नहीं। दोनों के बीच हुई व्यापक बातचीत में भारत-मलेशिया संबंधों को व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में और मजबूत करने पर सहमति बनी। इस दौरान दोनों देशों ने कुल 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र में गहन सहयोग के लिए एक रूपरेखा समझौता भी शामिल है। मोदी ने भारत-मलेशिया संबंधों को 'विशेष' बताते हुए कहा कि रणनीतिक विश्वास दोनों देशों के आर्थिक परिवर्तन का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया समुद्री पड़ोसी हैं और सदियों से दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक संबंध रहे हैं।

तमिल भाषा बनी रिश्तों की सेतु

प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा की साझा विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाषा भारत और मलेशिया को दिल से जोड़ती है। उन्होंने ऑडियो-विजुअल सहयोग समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि तमिल फिल्में और संगीत दोनों देशों के लोगों को और करीब लाएंगे। मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे उनसे किए गए वादे को निभाने के लिए ही इस दौरे पर आए हैं। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार में भारतीय रुपया और मलेशियाई रिंगिट के उपयोग को बढ़ावा देने पर संतोष जताया। मोदी ने मलेशिया के कोटा किनाबालू में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की, जिससे व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत के साथ सहयोग के और अधिक अवसर मलेशिया के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार के फैसले को दूरदर्शी कदम बताया।

हिंद-प्रशांत पर साझा प्रतिबद्धता

सुरक्षा सहयोग पर मोदी ने कहा कि आतंकवाद-रोधी अभियानों, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश रक्षा संबंधों को भी नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में साझेदारी को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में हुई चर्चाओं को व्यापार और निवेश के नए अवसर खोलने वाला बताया। हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भारत के रुख को दोहराते हुए मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र वैश्विक विकास का इंजन बन रहा है और भारत, आसियान की केंद्रीय भूमिका के साथ, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने मलेशिया में उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने रविवार को मलेशिया के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर भारत की विकास यात्रा में मलेशियाई कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने पेट्रोनास, बर्जया, फाइसन और खजानाह समूह के प्रतिनिधियों से ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधन, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, एआई और स्वास्थ्य क्षेत्रों में निवेश अवसरों पर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery