Tuesday, February, 10,2026

35 वीसीआर, 10 गिरफ्तारी, अवैध ट्रांसफार्मर व वाहन जब्त

प्रतापगढ़: जिला पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन अंधकार के तहत देवल्दी गांव में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक साथ दबिश देकर बिजली चोरी, संसाधनों के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के 35 वीसीआर भरे, जिन पर कुल 23 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। पुलिस और विभागीय टीम ने अपराधियों के मकानों और फार्महाउसों से बड़ी मात्रा में अवैध विद्युत उपकरण जब्त किए। इनमें 27 सिंगल फेज अवैध ट्रांसफार्मर, 4 श्री फेज ट्रांसफार्मर, करीब 950 मीटर अवैध केबल और 8 पानी की मोटरें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त 4 वाहन भी जब्त किए। इस ऑपरेशन में अरनोद, हथुनिया, धोलापानी, प्रतापगढ़, देवगढ़ सहित 8 थानों का जाब्ता, क्यूआरटी और महिला कालिका टीम शामिल रही। विद्युत विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता मिठ्ठालाल मीणा के नेतृत्व में 8 एईएन और लगभग 100 कर्मचारियों ने तकनीकी सहयोग दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery