Tuesday, February, 10,2026

मजार निर्माण पर सियासी टकराव दो विधायक आमने-सामने

जयपुर: चांदपोल गेट के संजय सर्किल स्थित सब्जी मंडी परकोटे में एक पुरानी मजार पर छत निर्माण को लेकर रविवार दोपहर विवाद गहरा गया। दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर दो विधायक भी मौके पर पहुंच गए और आमने-सामने हो गए। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से मजार की छत के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। यह कार्य 30 जनवरी से चल रहा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे निर्माण रोकने वाले पक्ष और समर्थक पक्ष के बीच बहस शुरू हो गई। निर्माण रोकने वाले पक्ष का कहना था कि परकोटे के पास इस तरह का निर्माण नहीं हो सकता, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे वैध कार्य बताते हुए विरोध को गलत करार दिया।

दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और तनाव बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस अब वर्क ऑर्डर की जांच कर रही है कि वह नियमों के अनुसार है या नहीं।

विधायक बालमुकुंदाचार्य के समर्थकों ने की नारेबाजी

सूचना पर हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ आए लोगों ने निर्माण रोकने की मांग को लेकर नारे लगाए। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल गरमाने पर किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला शांत करवाया।

बेवजह खड़ा किया जा रहा है विवादः अमीन कागजी

किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि 30 जनवरी से यह काम चल रहा है। इतने दिनों में कोई समस्या नहीं आई। अब विधायक आकर झूठी बातें फैला रहे हैं। शहर में आकर लोगों को परेशान करना गलत है। काम शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, इसे होने देना चाहिए। मैंने खुद मंदिरों के कार्य करवाए हैं, तब तो ये लोग नहीं आए। तब न परकोटा दिखा, ना ही मंदिर दिखा। अब अचानक परेशानी क्यों? पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

टीन शेड के नाम पर परमिशन ली गई: बालमुकुंदाचार्य

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि नगर निगम से टीन शेड लगाने के नाम पर अनुमति ली गई थी, लेकिन उसकी आड़ में 300-400 गज जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचा तो एक पार्षद ने अशोभनीय भाषा में बात की। यह जमीन निगम की है और यहां सरकारी सब्जी मंडी संचालित होती है। परकोटे को तोड़कर निर्माण करना गलत है। यदि निर्माण करना है तो सरकारी नियमों और विधिवत अनुमति के साथ किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery