Friday, April, 03,2026

राजस्थान बना एमएसपी पर गेहूं के सबसे अधिक भुगतान वाला राज्य

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय में गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को कोई दिक्कत न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुगम रहे। राजस्थान अब देश में एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए सबसे अधिक भुगतान करने वाला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय के अनुसार किसानों को केंद्र सरकार के 2585 रुपए प्रति क्विंटल के साथ राज्य सरकार का 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। इस तरह किसान के खाते में कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल आएंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू होने जा रही है। सभी एजेंसियों एफसीआई, राजफेड, तिलम संघ, नेफेड, एनसीसीएफ और आरएसएफसीएससी को पर्याप्त बारदाना, समय पर तुलाई और आधार आधारित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस वर्ष खरीद केंद्रों की संख्या पिछले साल के 327 से बढ़ाकर 471 कर दी गई है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। किसान अब पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग कर अपनी सुविधा अनुसार गेहूं ला सकेंगे, जिससे कतार और इंतजार कम होगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 150 रुपए बोनस का लाभ केवल राजस्थान के किसानों को ही मिले। इसके लिए गिरदावरी की पुष्टि और सीमा क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि पड़ोसी राज्यों का गेहूं राजस्थान की मंडियों में न आए। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार समेत संबंधित अधिकारी और एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery