Monday, September, 28,2026

प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर, बाड़मेर में 43.6 डिग्री पहुंचा पारा

जयपुर: मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी पड़ रही है। बाड़मेर 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जैसलमेर में 43.2 और जोधपुर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बीकानेर, चूरू और नागौर में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और जैसलमेर का तापमान सितंबर के सर्वकालिक रिकॉर्ड से महज 0.1 डिग्री कम रहा। जोधपुर में भी करीब 10 साल का सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून की वापसी के दौरान हवा की दिशा बदलने और एंटी-साइक्लोन बनने से गर्म हवाएं चल रही हैं। अगले दो-तीन दिन
अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 से 29 सितंबर तक भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में भी बारिश के आसार हैं। 27-28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बीसलपुर में एक साल का पानी

बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.50 आरएल मीटर है, जो भराव क्षमता का करीब 73 प्रतिशत है। जल संसाधन विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर और टोंक के लिए आगामी एक साल का पेयजल उपलब्ध है। रोजाना करीब 2 सेंटीमीटर पानी उठाया जा रहा है, जिसमें जयपुर को करीब 700 एमएलडी पानी मिल रहा है। टोंक के 256 गांवों की करीब 81,800 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए अब तक 16 बार पानी दिया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery