Monday, September, 28,2026

धनुष-पिनाका से गूंजा महाजन, अपाचे ने साधे निशाने

बीकानेर: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्ध अभ्यास-2026 जारी है। शुक्रवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अभ्यास देखा और दोनों देशों के जवानों से बातचीत की। उनके सामने भारतीय सेना के पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम, धनुष 155 एमएम तोप और AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर से काल्पनिक दुश्मन के ठिकानों पर फायरिंग की गई। अमेरिकी सेना के HIMARS और M-LIDS काउंटर-ड्रोन सिस्टम की क्षमताओं का भी प्रदर्शन हुआ।

भारत-अमेरिका की मजबूत रक्षा साझेदारी: गोर

गोर ने दोनों सेनाओं की आधुनिक हथियार प्रणालियों के संयुक्त संचालन को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि यह अभ्यास भारत-अमेरिका की मजबूत रक्षा साझेदारी, आपसी भरोसे और हाइटेक तैयारी को दर्शाता है। 15 से 28 सितंबर तक चल रहे अभ्यास में करीब 600-600 सैनिकों सहित दोनों देशों के 1200 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। अभ्यास बीकानेर के रेगिस्तानी क्षेत्र के साथ उत्तराखंड के औली के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में भी हो रहा है।

थार में आज से बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति-2026, दुनिया की नजर

जोधपुर। भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति 2026 शनिवार से जोधपुर वायुसेना स्टेशन और आसपास के एयरबेस पर शुरू होगा। अभ्यास 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें सात देशों की वायुसेनाएं अपने हवाई संसाधनों के साथ भाग लेंगी, जबकि 32 देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार को फ्रांस वायुसेना के विमान जोधपुर पहुंच गए। अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, ग्रीस, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के हवाई संसाधनों की भागीदारी बताई गई है। 2024 में तरंग शक्ति दो चरणों में हुआ था, जिसमें पहला चरण तमिलनाडु के सुलूर और दूसरा जोधपुर में आयोजित हुआ था। इस बार पूरा अभ्यास जोधपुर में होगा। इसका उद्देश्य विभिन्न वायुसेनाओं के बीच संचालन, संवाद, मिशन प्लानिंग और सामरिक तालमेल को बेहतर बनाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery