Monday, September, 28,2026

खेती को स्मार्ट बनाएगा AI, फसल से लेकर बाजार तक मिलेगी जानकारी

जयपुर: राजस्थान में कृषि को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। कृषि विभाग अब AI को केवल तकनीकी प्रयोग तक सीमित रखने के बजाय कृषि प्रशासन से लेकर किसान सेवा वितरण तक लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पंत कृषि भवन में वाधवानी AI के विशेषज्ञों ने कृषि अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर AI के व्यावहारिक उपयोग और संभावनाओं की जानकारी दी। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि AI का लाभ विभागीय कार्यों के साथ सीधे किसानों तक पहुंचाना लक्ष्य है।

AI और Data Analytics के जरिए मौसम एवं फसल संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण कर किसानों को स्थानीय और समयबद्ध सलाह दी जा सकेगी। बुवाई, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण और कटाई जैसे फैसलों में मदद के साथ फसल की निगरानी, रोगों की शुरुआती पहचान और उत्पादन का पूर्वानुमान भी संभव होगा। कृषि विभाग ने प्राकृतिक एवं जलवायु अनुकूल खेती, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए 38 संगठनों के साथ MoU किए हैं। इनमें TAFE-JFarm Services, मणिपाल यूनिवर्सिटी, Wadhwani AI, NIAM सहित 10 एग्रीटेक स्टार्टअप और 20 सिविल सोसायटी संगठन शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery