Monday, September, 28,2026

शूटिंग में भारत को गोल्ड और सिल्वर

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन भारत ने कुल 6 मेडल पक्के किए, जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने अब तक कुल 23 मेडल जीते हैं। भारत ने दिन की शुरुआत शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर की। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत का यह प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण जीता था। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल ने रजत पदक अपने नाम किया।

गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल
10,000 मीटर दौड़ में एशियन गेम्स 2023 के ब्रॉन्ज विजेता गुलवीर सिंह ने सिल्वर जीता।

शॉट पुट में मनप्रीत को ब्रॉन्ज
महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर के चौथे थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता

मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस
मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में मानुष शाह और दिया चितले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पोल वॉल्ट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज
भारत की बारानिका एलंगोवन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। पोल वॉल्ट में महिलाओं में भारत का ये पहला पदक है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery