Monday, September, 28,2026

अनंत चतुर्दशी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की गणेश आराधना

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व आयोजित गणेश पूजन में शामिल होकर भगवान गजानन की आराधना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि कोटा के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन पूरा शहर उत्सव के उल्लास और भगवान गणेश की भक्ति में डूब जाता है। उनके संसदीय क्षेत्र कोटा में हर वर्ष अनंत चतुर्दशी पर विशाल शोभायात्रा निकाली
जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पर्व पर कोटा-बूंदी के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आए। बिरला ने कहा कि अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का पर्व है। इस दिन गणेश चतुर्थी पर घरों में विराजित गणपति को विदाई दी जाती है। उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery