Monday, September, 28,2026

युवा संवाद में नितिन नवीन ने दिया युवाओं को 'राष्ट्र प्रथम' का मंत्र

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने युवाओं को सफलता के लिए शॉर्टकट से बचने और निरंतर संघर्ष करते रहने का संदेश दिया। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जीवन 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि लंबी रेस है। 100 मीटर में स्पीड की परीक्षा होती है. जबकि लंबी दौड़ में स्टैमिना की। इसलिए जीवन में मिली छोटी हार या असफलता से घबराने के बजाय धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। नवीन ने कहा कि अच्छा इंजीनियर, डॉक्टर, कारोबारी या किसी अन्य क्षेत्र में सफल होना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनना है।

युवाओं को बड़ा विजन रखने की जरूरत है। किसी भी काम को छोटा नहीं समइरना चाहिए। बड़े मन और पूरे समर्पण से किया गया छोटा काम भी बड़ा बन जाता है, जबकि छोटे मन से किया गया बड़ा काम भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकता। नवीन ने युवाओं के लिए, जीवन का मंत्र बताते हुए कहा कि अतीत एक खजाना है, इसे सहेजकर रखें। वर्तमान एक संघर्ष है, इसे जारी रखें और भविष्य एक सपना है, इसकी प्रतीक्षा करें। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं है।

युवाओं के सपनों को उड़ान देगी सरकारः सीएम भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत देश की युवा शक्ति है। युवाओं की समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से 'परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के माध्यम से भविष्य निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डी. भीमराव अंबेडकर ने अंत्योदय, गरीब कल्याण और सेवा का मार्ग दिखाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीब कल्याण, विकास, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति में बदलाव दिखाई दे रहा है। सीएम ने युवाओं से कहा कि वे गरीबों के सुख-दुख में सहभागी बनें, उनके साथ संवाद करें और उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है और चार लाख सरकारी नौकरियां तथा छह लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान युवा नीति लागू की गई है और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

राष्ट्र प्रथम के भाव से लक्ष्य तय करें: राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि युवा राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें। व्यक्ति क्या बनता है, यह उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, लेकिन देश और समाज के लिए काम करने का जज्बा उसे सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाता है। राठौड़ ने कहा कि शिक्षा केवल अवसर नहीं देती, बल्कि जिम्मेदारी भी तय करती है। जिस समाज ने शिक्षा का अवसर दिया, उसके प्रति भी युवाओं की जिम्मेदारी है। इसलिए शिक्षा और करियर के साथ सामाजिक सरोकारों को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

'स्वच्छता को आदत बनाएं, सिर्फ अभियान नहीं'

जयपुर।  स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, इसे रोजमर्रा के व्यवहार का हिस्सा बनाना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए आसपास सफाई रखने और यथासंभव श्रमदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता के प्रति भी समाज की जागरूक किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से देश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है, अब इस आगरूकता की व्यवहार में उतारने की जरूरत है। नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। तीनों ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनके हालचाल भी जाने। कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन, मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गौपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery