Monday, September, 28,2026

15 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी डिटेन

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते डिटेन किया। ट्रैप की कार्रवाई जयपुर में काले हनुमान जी के सामने वाली सड़क पर सुबह करीब 10 बजे की गई। इसी स्थान पर आरोपी और परिवादी की मुलाकात होनी थी।

ACB के अनुसार, जयपुर की ग्रीन माउंटेन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड रत्न पन्ना की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। फर्म का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि 24 सितंबर को वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या ने फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाते हुए परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। परिवादी द्वारा रिश्वत की राशि देते ही टीम ने आरोपी को डिटेन कर लिया।

ट्रैप के दौरान बिगड़ी तबीयत

ACB के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पहले से किडनी संबंधी बीमारी का उपचार चलने की जानकारी दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे गणगौरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने SMS अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एएसपी मनोज कुमार गुप्ता और आरोपी के भाई सुरेश कुमार माल्या के साथ उसे SMS अस्पताल की SSB बिल्डिंग स्थित नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। आरोपी की दोनों किडनी फेल हैं और उसका रोजाना डायलिसिस होता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery