Tuesday, October, 27,2026

राजस्थान पुलिस की वेबसाइट ठप, डेटा लीक की आशंका

जयपुर: राजस्थान पुलिस की वेबसाइट और सरकारी सिस्टम से संवेदनशील डेटा चोरी होने की आशंका के बीच साइबर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पिछले दिनों से नहीं खुल रही है। इस बीच डार्क वेब पर 'स्कार्लेटग्रुप' नाम के हैकर समूह ने राजस्थान पुलिस के डेटा में सेंध लगाने का दावा किया है। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के उपनिदेशक मुकेश गाडोदिया ने 23 अक्टूबर को सेंट्रल साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, सरकारी सिस्टम में वास्तव में सेंध लगी है या नहीं और कथित तौर पर सामने आया डेटा असली है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से वेबसाइट बंद होने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। फिलहाल राजस्थान पुलिस निक डॉट इन पर काम कर रही है।

15 अक्टूबर को CERT-In ने दी थी डेटा लीक की सूचना

एफआईआर के अनुसार, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-in) ने 15 अक्टूबर को ईमेल के जरिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से संबंधित संभावित डेटा लीक की जानकारी दी थी। इसमें "स्कार्लेटग्रुप' नाम के ग्रेट एक्टर की और से डेटा लीक संबंधी जानकारी पोस्ट किए जाने का उल्लेख था। इसके बाद 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @FalconFeeds io की पोस्ट में राजस्थान सरकार के DoIT&C से संबंधित बताए जा रहे डेटा को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का दावा किया गया।

साइबर टीमें और तकनीकी एजेंसियां जांच में जुटीं

साइबर क्राइम डीआईजी शांतनु कुमार ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद साइबर कमांडो टीम, इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम और DoIT के राजस्थान साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक सिस्टम में कोई तकनीकी खामी सामने नहीं आई है, लेकिन हैकिंग के दावे को लेकर जांच जारी है। टीमें यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि पुलिस के सर्वर या नेटवर्क तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई या नहीं और यदि दस्तावेज वास्तविक हैं, तो वे हैकर समूह तक कैसे पहुंचे।

86 लाख ईमेल व 22,686 अटैचमेंट का दावा

एफआईआर में CERT-In से मिली सूचना और सार्वजनिक दावों के हवाले से बताया गया है कि कथित रूप से लीक डेटा में करीब 5,926 आधिकारिक मेलबॉक्स और उनमें मौजूद 86.3 लाख ईमेल शामिल हैं। इसके अलावा 22,686 अटैचमेंट, ईमेल पते, पहचान संबंधी रिकॉर्ड, लॉगिन क्रेडेंशियल आदि होने का दावा किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery