Tuesday, May, 05,2026

निवेशकों को दी प्रक्रिया की जानकारी

जयपुर: राजस्थान फाउंडेशन ने रीको के सहयोग से सोमवार को वर्चुअल नॉलेज सीरीज के चौथे संस्करण का आयोजन किया। इसमें देश-विदेश से 100 से अधिक निवेशक और प्रतिभागी जुड़े। कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के 26 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स के प्रतिनिधि, प्रवासी राजस्थानी और उद्यमी शामिल हुए। सेशन में निवेशकों को रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के तहत आवेदन से लेकर प्लॉट आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रीको चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने बताया कि भूमि आवंटन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और आसान बना दी गई है। कार्यक्रम में राजनिवेश पोर्टल के जरिए एमओयू भरने और रीको वेबसाइट पर आवेदन करने का लाइव डेमो भी दिया गया। बताया गया कि इस नीति के तहत 31 दिसंबर, 2026 तक नए और पुराने एमओयू किए जा सकेंगे। इस दौरान आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, ईडी रीको आकाश तोमर और एडवाइजर इंफ्रा निमिषा गुप्ता ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। रीको का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 मई से शुरू हो चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery