Monday, September, 28,2026

NOC में देरी पर सरकार पर 60 करोड़ का जुर्माना

जोधपुर:  राजस्थान में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए एनओसी जारी करने में देरी पर राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 603 लंबित आवेदन वाले संस्थानों को 10-10 लाख रुपए लागत के रूप में देने के आदेश दिए हैं। इससे सरकार पर करीब 60 करोड़ रुपए का भार आएगा। डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी की एकलपीठ ने धमाना शेखा सेवा ट्रस्ट व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लागत देने का अर्थ एनओसी जारी करने का निर्देश नहीं है। सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार निर्णय लेना होगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस कोटवानी, चिन्मय कोटवानी और तुषार थानवी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 की दिशा-निर्देशों के तहत 676 आवेदन मिले थे। इनमें 73 संस्थानों को एनओसी दी गई, जबकि शेष आवेदन लंबित हैं। कोर्ट ने 25 फरवरी से 17 सितंबर 2026 तक राज्य की ओर से मांगे गए समय और दिए गए आश्वासनों का उल्लेख किया। 22 सितंबर तक निर्णय नहीं होने पर कोर्ट ने देरी पर नाराजगी जताई। 2024 की दिशा-निर्देशों में एनओसी प्रक्रिया के लिए 90 दिन की समयसीमा निर्धारित थी। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया के नाम पर आवेदन अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखे जा सकते, विशेषकर जब संस्थानों ने नीति के आधार पर आधारभूत ढांचे में निवेश किया हो।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery