Tuesday, September, 08,2026

निर्माण में गड़बड़ी पर पांच आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के झालामंड स्थित नए भवन के निर्माण में कथित खामियों के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के निर्माण कार्य के समय जिम्मेदार तीन अधिकारी और जेके इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर जयपुर के दो कर्मचारी शामिल हैं। एसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि वर्ष 2024 में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों में जेके इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर जयपुर के प्रोपराइटर रामेश्वरदयाल खंडेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खंडेलवाल, गेटोर रोड, जयपुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खण्डेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल, सवाई गेटोर रोड, जयपुर, जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, शोभावतों की ढाणी, सीएचबी जोधपुर, नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, सीएचबी जोधपुर और राजेश पुरोहित शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जितेंद्र शर्मा, नवीन के राय और राजेश पुरोहित भवन निर्माण के समय आरएसआरडीसी में जिम्मेदार अधिकारी थे। मामले की शुरुआत कोर्ट ऑफिसर सेल में तैनात कर्मचारी शरद जोशी की लिखित शिकायत से हुई। भवन का निर्माण 2008 में शुरू होकर दिसंबर 2019 में पूरा हुआ था। करीब 220 करोड़ रुपए की लागत से बने भवन में हैंडओवर के बाद छत व फॉल्स सीलिंग गिरने, प्लास्टर उखड़ने, पानी रिसने और आग की घटनाओं से गुणवत्ता पर सवाल उठे। खामियों के बाद हाईकोर्ट भवन में 50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery