Saturday, September, 19,2026

दक्षिण राजस्थान में विदाई से पहले फिर झमाझम, बांध छलके

जयपुर: प्रदेश में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिणी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश हुई। बांसवाड़ा के घाटोल में सर्वाधिक 202 मिमी, डूंगरपुर के आसपुर में 200, सोम कमला अंबा बांध पर 198, फालोज में 164 और गणेशपुर में 122 मिमी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर में करीब आठ इंच बारिश के बाद कई जलाशय और एनीकट ओवरफ्लो हो गए। ओबरी क्षेत्र में 74 मिमी बारिश से लोडेश्वर बांध छलक गया। टामटिया का भई बांध और मांडव का लक्ष्मण सागर बांध भी छलक गए। जिले के चार बांधों के छलकने से सूखे पड़े जलस्रोतों में नई जान आ गई है। डूंगरपुर में लोडेश्वर बांध के ओवरफ्लो होने से पाड़लिया की पुरानी रपट पर 10 फीट से अधिक पानी बहने लगा। वही, आंतरी के मारगिया डेम पर चादर चलने से मोरन नदी उफान पर आ गई।

वरदा गांव का पुराना पुल पानी में डूब गया और तेज बहाव में सड़क पर बिछी डामर बह गई। ओबरी-पटली मार्ग पर चार फीट से अधिक पानी आने से यातायात बंद करना पड़ा। भई बांध पर करीब 20 सेंटीमीटर की चादर चली। भारी बारिश से बेणेश्वर धाम फिर टापू में तब्दील हो गया। साबला-बेणेश्वर पुल पर चार, बेणेश्वर-गनोड़ा पुल पर छह और बेणेश्वर-वलाई पुल पर आठ फीट पानी बहा। धाम में दुकानदारों और दर्शनार्थियों समेत 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की जानकारी है। जयपुर जिले में बीते 24 घंटों में 50 मिमी से अधिक बारिश हुई। सांगानेर में करीब दो इंच, फुलेरा में 42, कानोता में 41, आमेर में 39, जालसू और सांभर में 31-31 मिमी पानी बरसा। जयपुर एयरपोर्ट पर एक घंटे में 38 मिमी और जेएलएन मार्ग पर 55 मिमी बारिश दर्ज हुई। सलूंबर के सराड़ा में 132 और सेमारी में 129 मिमी बारिश हुई। सरनी नदी पुल पर तेज बहाव से आवागमन रोकना पड़ा।

जलस्रोत लबालब, किसानों को राहत

डूंगरपुर के लोडेश्वर बांध की क्षमता 522 एमसीएफटी है। इसकी दो मुख्य नहरों से करीब 1619 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई होती है। सागवाड़ा क्षेत्र की पेयजल जरूरतों के लिए भी पानी आरक्षित है। बारिश से मक्का और धान की फसलों को फायदा मिला है, हालांकि देर से हुई बारिश के कारण कुछ किसान खरीफ में अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। अब किसानों की नजर रबी सीजन पर है।

बारिश से नुकसान भी

डूंगरपुर के वरदा गांव में तेज बहाव से सड़क का डामर उखड़कर बह गई। ओबरी पटली मार्ग बंद रहा। टोंक के सोप में खेतों में पानी भरने से कटी फसल खराब हो गई। कोटा जंक्शन पर बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जालोर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हुई, जबकि बांसवाड़ा में सड़कों पर पानी बहता नजर आया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery