Friday, April, 03,2026

डिजिटल मैपिंग से गांव-शहर की योजना में क्रांति: CM

जयपुर: राजस्थान में गांवों और शहरों के सुनियोजित विकास के लिए डिजिटल तकनीक को केंद्र में रखकर नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-विकसित वार्ड' अभियान के तहत 2030, 2035 और 2047 तक का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें स्थानीय लोगों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी एन) के सहयोग से विभिन्न परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि डिजिटल मैपिंग के माध्यम से गांवों और शहरों की वास्तविक जरूरतों को समझकर अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक योजना बनाई
जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान में डिजिटल मैपिंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चल रहा है।

पीएम गतिशक्ति के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव

सीएम ने कहा कि डिजिटल तकनीक से विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गति आएगी। पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विभागों की परियोजनाओं को एकीकृत कर रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। बैठक में बीआईएसएजी-एन के महानिदेशक टीपी सिंह ने प्रस्तुति देते हुए बताया कि संस्थान जीआईएस आधारित तकनीक के जरिए विभिन्न परियोजनाओं की सटीक मैपिंग और डेटा इंटीग्रेशन करता है।

हर स्तर पर हो डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए, ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस पहल को राज्य में तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery