Saturday, April, 04,2026

'पीपल फ्रेंडली' के साथ असर्टिव पुलिसिंग पर दिया जोर

बीकानेर: राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव शर्मा गुरुवार को बीकानेर रेंज दौरे पर रहे। इस दौरान पुलिसिंग के नए तेवर और स्पष्ट संदेश देखने को मिले। उन्होंने अधिकारियों को 'पीपल फ्रेंडली बट असर्टिव पुलिसिंग' अपनाने के निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और संवेदनशीलता दोनों पर जोर दिया। रेंज स्तरीय बैठक में उन्होंने कई मामलों में दो टूक निर्देश दिए और टीम पुलिसिंग को मजबूत करने का संदेश दिया।

डीजीपी शर्मा ने कहा कि इंटरनेशनल और इंट्रा-स्टेट बॉर्डर से जुड़े होने के कारण बीकानेर रेंज में पुलिस के सामने चुनौतियां अधिक हैं। ऐसे में रणनीतिक और तकनीकी दृष्टिकोण के साथ काम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियारों की तस्करी को गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। एएनटीएफ को सशक्त किया गया है और पिछले कुछ महीनों में बड़े स्तर पर जब्ती भी की गई है।

साइबर अपराध पर चिंता जताते हुए डीजीपी ने इसे तेजी से उभरती बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साइबर क्राइम से निपटने के लिए बजट प्रावधान किए हैं। साइबर थानों को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है और गंभीर मामलों के लिए अलग सेल भी सक्रिय है।

DGP ने जवान से कटवाया फीता

डीजीपी राजीव शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर रेंज के दौरे के दौरान पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित बैरक का लोकार्पण कर जवानों से संपर्क सभा में संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीजीपी ने बैरक के लोकार्पण के दौरान जवान से फीता कटवाया। डीजीपी की इस पहल को महकमें में सराहा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रभागों, दस्तावेजों और शस्त्रागार का जायजा लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery