Saturday, September, 19,2026

ANTF ने तेलंगाना से भीलवाड़ा तक के वांछित किए गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान एएनटीएफ ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए तेलंगाना के एनडीपीएस मामलों में करीब दो साल से फरार तीन आरोपियों को जालोर और पाली से गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंपा। इसी दौरान भीलवाड़ा की एमडी फैक्ट्री मामले में तीन महीने से फरार 25 हजार रुपए के इनामी प्रकाश आंजना को मध्यप्रदेश के मंदसौर से दबोचा गया। एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में की गई। तेलंगाना कार्रवाई में जालोर के पूनासा निवासी जयकिशन (28) पुत्र भारीराम भील को पकड़ा गया। वह स्मैक की तस्करी और सप्लाई से जुड़ा था। जालोर के देवड़ा निवासी दिनेश (35) पुत्र मसराराम पुरोहित को भी पकड़ा गया, जिसे अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। पाली के मेलाप निवासी सुरेश (28) पुत्र बोगराम मीणा हेरोइन सप्लाई मामले में वांछित था।

तीन दिन में 1400 किमी - का तय किया सफर

तेलंगाना पुलिस के आग्रह पर एएनटीएफ राजस्थान ने तीनों वांछितों की तलाश शुरू की। टीमों ने पांच दिन के भीतर गिरफ्तारी का लक्ष्य रखा, लेकिन तीन दिन में ही तीनों आरोपी पकड़ लिए। तेलंगाना पुलिस करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर जयपुर पहुंची और आरोपियों को लेकर रवाना हुई। एएनटीएफ के अनुसार एमडी फैक्ट्री मामले में अब तक चार - आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

25 हजार का इनामी मंदसौर से पकड़ा

इधर, बिजौलिया में 16 जून को पकड़ी गई एमडी फैक्ट्री से 36.550 किलो बरामद एमडी मामले में सुखलाल, राहुल और भारत सिंह उर्फ पप्पू पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। मंदसौर जिले के माल्याखेड़खेड़ा निवासी प्रकाश (37) पुत्र कंवरलाल आंजना फरार था। एएनटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर ढाबे पर दोस्तों के साथ पार्टी करते उसे पकड़ा। उसने पहले अपना नाम रामसिंह धाकड़ बताया, लेकिन पूछताछ में वास्तविक पहचान सामने आ गई। महानिरीक्षक विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीमों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery