Monday, September, 28,2026

रेंजर की हत्या का मुख्य आरोपी जंगल से अरेस्ट

प्रतापगढ़: छोटी सादड़ी के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंपर और अवैध खनन में लगी जेसीबी भी जब्त की है। पुलिस छोटी सादड़ी के धामनिया रोड निवासी मुख्य आरोपी डंपर चालक कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पुत्र चांदमल बावरी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी छोटी सादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल के अनुसार 21 सितंबर की रात वनखंड सुक्कड़ मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत वनकर्मियों के साथ पहुंचे थे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर चल रहे थे। उन्हें रुकवाने पर अवैध खनन करने वालों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर चालक लेकर भाग गया। रेंजर ने उसका पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर रुकवाने के दौरान चालक ने रेंजर  पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में वनरक्षक सुरेश पुत्र माधुलाल मेघवाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से डंपर का पता लगाकर जंगल से जब्त किया। इसके बाद मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़ा गया। एफआईआर में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery