Wednesday, April, 15,2026

ड्रग तस्कर पर कसा शिकंजा, 2.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

जयपुर/प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर तस्कर उस्मान खान की करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F (1) के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी की महंगी गाड़ियां, फार्महाउस और आलीशान मकान को जब्ती की कार्रवाई में शामिल किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद थाना पुलिस ने भारत सरकार की कंपिटेंट अथॉरिटी, नई दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को आरोपी और उसके परिजनों के घरों पर फ्रीजिंग नोटिस चस्पा किए। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित काली कमाई के खिलाफ की गई है। इस पूरे मामले की शुरुआत 21 फरवरी 2026 को हुई थी, जब अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान नारायण लाल मीणा को सवा चार किलो से अधिक ब्राउन शुगर और केमिकल के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि यह खेप देवल्दी निवासी उस्मान पठान द्वारा सप्लाई की गई थी। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी किया जा चुका है।

फार्महाउस पर महंगी नस्ल के घोड़े

पुलिस की वित्तीय जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बिना किसी वैध आय स्रोत के उस्मान ने तस्करी से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। उसने अपनी माता और भाई के नाम पर करीब 50 लाख रुपए का मकान और 1 करोड़ रुपए का फार्महाउस बनवाया। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो और रिश्तेदार के नाम पर करीब 48 लाख रुपए की फॉरच्यूनर गाड़ी भी खरीदी गई। फार्महाउस पर महंगी नस्ल के घोड़े और भैंसों में भी भारी निवेश किया गया था।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

थानाधिकारी अरनोद द्वारा तैयार प्रस्ताव को एसएएफईएमए और एनडीपीएस एक्ट की अथॉरिटी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब संपत्तियों पर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने संबंधित विभागों को भी सूचना दे दी है। एसपी बी. आदित्य ने चेतावनी दी है कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल और अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी के खिलाफ पहले से ही जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery