Saturday, August, 01,2026

बच्चों को माफ करना चाहता हूं

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर जेन-जी को संबोधित किया। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रदर्शन में शामिल बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती।

मुझे गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता के लिए भी अपशब्द कहे गए।' उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार दांतों के बीच जीभकट जाने पर दांत नहीं तोड़े जाते, उसी तरह समाज में हुई गलतियों का जवाब प्रतिशोध नहीं, बल्कि सुधार और संवाद होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में भागीदार बनें और भटके हुए लोगों को सही राह दिखाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery