Saturday, August, 01,2026

कानोता विवाद में SHO लाइन हाजिर, परिवहन निरीक्षक APO

जयपुर: कानोता थाने में आरटीओ इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के बीच हुए विवाद में अब दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कानोता थाना प्रभारी मुनींद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि आरटीओ विभाग ने ट्रक ड्राइवर से कथित मारपीट के मामले में मोटर वाहन निरीक्षक रामसिंह मीणा को एपीओ कर दिया है।

दोनों विभागों की ओर से शुक्रवार को अलग-अलग आदेश जारी किए गए। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कानोता थाना प्रभारी मुनींद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं, परिवहन विभाग ने जयपुर आरटीओ प्रथम के मोटर वाहन निरीक्षक रामसिंह मीणा को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर परिवहन मुख्यालय, जयपुर में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। रामसिंह मीणा पर ट्रक चालक से कथित मारपीट के आरोप लगे थे।

कानोता थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ पिछले 10 दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठा था।
संघ थाना प्रभारी को निलंबित करने और आरटीओ इंस्पेक्टर नवल मीणा की शिकायत पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। शुक्रवार को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने के बाद संघ ने कार्य बहिष्कार समाप्त करने का फैसला लिया। संघ अध्यक्ष रोबिन सिंह और महासचिव आरआरएस जौहर ने बताया कि शनिवार से प्रदेशभर के सभी परिवहन निरीक्षक काम पर लौटेंगे। उन्होंने एसीएस होम, प्रमुख सचिव परिवहन और परिवहन आयुक्त का आभार जताया। संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रकाश सिंह राठौड़ और डीटीओ आदर्श सिंह राघव ने परिवहन निरीक्षक संघ और उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता कर गतिरोध खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई।

हड़ताल से कामकाज प्रभावित

परिवहन निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार का असर विभागीय कामकाज पर भी पड़ा। राज्यभर में बसों और अन्य वाहनों के रजिस्ट्रेशन व ट्रांसफर की प्रक्रिया प्रभावित हुई। प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने परिवहन आयुक्त से राहत की गुहार लगाई थी। बस संचालकों ने फुल बॉडी बिल्ड सीटिंग स्टेज कैरिज बसों के रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर बिना भौतिक निरीक्षण, निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर करने की मांग रखी थी। अब परिवहन निरीक्षकों के काम पर लौटने से विभागीय कार्य फिर शुरू होने की उम्मीद है।

ट्रक ड्राइवर से विवाद के बाद बढ़ा मामला

विवाद की शुरुआत ट्रक चालक और निरीक्षक रामसिंह मीणा के बीच हुए विवाद से हुई थी। इसी मामले में ट्रक चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में परिवाद दर्ज कराने के लिए निरीक्षक नवल मीणा और रामसिंह मीणा कानोता थाने पहुंचे थे, जहां उनका थाना प्रभारी से विवाद हो गया। नवल मीणा का आरोप था कि उन्होंने थाना प्रभारी को अपना परिचय देकर परिवाद दर्ज करने का आग्रह किया, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और थाने में बंद कर दिया गया। मीणा ने दावा किया था कि पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery