Saturday, August, 01,2026

अभी परिपक्व नहीं हुई समझ, कर रहे बचकानी हरकतें

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और पेपरलीक कानून को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला राहुल बोला। उन्होंने कहा कि गांधी की सोच अभी परिपक्व नहीं हुई है और वे बचकानी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस घटना को लेकर राहुल गांधी बयान दे रहे हैं, उसमें बच्चों पर कोई हमला नहीं हुआ, बल्कि आंदोलन में घुसे असामाजिक तत्व भारत विरोधी नारे लगा रहे थे, जिन पर कार्रवाई आवश्यक थी। राठौड़ ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेपरलीक से जुड़े संशोधित कानून में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

विभिन्न मानसिकताओं का गठबंधन बनकर रह गई कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी विभिन्न मानसिकताओं का गठबंधन बनकर रह गई है। गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत, टीकाराम जूली और सचिन पायलट सहित कई नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं आपस में टकरा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व की खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है और नेताओं का ध्यान राष्ट्र हित के बजाय व्यक्तिगत हितों पर केंद्रित है। यूसीसी पर भाजपा का पक्ष रखते हुए राठ राठौड़ ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी कई बार इसकी आवश्यकता जता चुका है और भाजपा इसे अपने प्रमुख एजेंडे का हिस्सा मानती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery