Saturday, August, 01,2026

ऑफर से मुकरा रिलायंस स्टोर देना होगा 10 हजार का हर्जाना

जयपुर: जिला उपभोक्ता आयोग क्रम-3 ने ग्राहकों से अधिक राशि वसूलने और प्रचारित ऑफर का लाभ नहीं देने के मामले में रिलायंस स्टोर पर कुल 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। आयोग अध्यक्ष देवेंद्र मोहन माथुर और सदस्य पवन कुमार भारद्वाज ने प्रमोद कुमार खंडेलवाल की ओर से दायर दो परिवादों पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। आयोग ने माना कि दोनों मामलों में रिलायंस स्टोर की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं में कमी रही और कंपनी ने अनुचित व्यापारिक प्रथा (अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस) अपनाई। आयोग ने कहा कि यदि कोई व्यापारी विशेष ऑफर या प्रचार के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करता है तो उसका लाभ उपलब्ध कराना उसका कानूनी और नैतिक दायित्व है। पहले मामले में परिवादी ने बताया कि 24 मार्च 2025 को आमेर रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से खरीदे गए ब्रिटानिया टोस्ट के पैक पर अंकित मूल्य से एक रुपए अधिक वसूले गए। दूसरे मामले में रामगढ़ मोड़ स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में 2,499 रुपए से अधिक की खरीदारी पर 9 रुपए में एक किलो चीनी देने का ऑफर प्रचारित किया गया था। परिवादी ने 3,754.32 रुपए की खरीदारी की, लेकिन बारकोड का हवाला देकर चीनी देने से इनकार कर दिया। आयोग ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए हर्जाना देने के आदेश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery