Saturday, August, 01,2026

UCC पर स्कूली छात्रों से भी राय लेगी सरकार

जयपुर: राजस्थान में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी के बीच अब स्कूली विद्यार्थियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से यूसीसी पर सुझाव जुटाए जाएं। इसके लिए सरकार की ओर से ऑनलाइन प्रश्नावली उपलब्ध कराई गई है। जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी, जबकि कक्षा 5 से 11 तक के विद्यार्थियों के सुझाव उनके अभिभावकों के माध्यम से लिए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को भी निर्धारित लिंक पर अपने सुझाव दर्ज करने होंगे।

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 5 अगस्त, 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। इसके लिए सभी स्कूलों में विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुझाव राज्य सरकार के पोर्टल ucc.rajasthan.gov. in के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। सरकार समान नागरिक संहिता पर व्यापक जनभागीदारी के उद्देश्य से विभिन्न वर्गों से सुझाव जुटा रही है। इसी क्रम में अब स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है, ताकि प्रस्तावित कानून पर समाज के विभिन्न वर्गों की राय प्राप्त की जा सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery