Saturday, August, 01,2026

चुनाव की मांग पर चढ़ा पारा टोंक रोड बना छात्रों का अखाड़ा

जयपुर: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ा बवाल हुआ। एनएसयूआई के आह्वान पर सैकड़ों छात्र टोंक रोड पर उतर आए और करीब 20 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन दर्जन से अधिक छात्रों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते टोंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टोंक रोड पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई छात्र सड़क पर लेट गए और यातायात पूरी तरह रोक दिया। पुलिस ने पहले समझाइश की, लेकिन प्रदर्शन नहीं थमने पर छात्रों को सड़क से हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई जगह धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर मौके से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

भूमि समाधि से पहले लक्ष्यराज सिंह को हिरासत में लिया

वहीं, राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र नेता लक्ष्यराज सिंह भूमि समाधि लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे जूली और रफीक खान

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर टोंक फाटक स्थित पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के तीनों कार्यकर्ता वियाना जाट, विजयपाल कुड़ी और कोशने खान शुक्रवार देर रात आखिरकार नीचे उतर आए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक रफीक खान भी मौके पर मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery