Saturday, August, 01,2026

कलेक्टर बने नोडल अधिकारी, SP को खनन सिंडिकेट ध्वस्त करने का जिम्मा

जयपुर: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में वर्षों से जारी अवैध बजरी खनन पर अब सरकार ने बड़ा और कड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों की अनुपालन में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सख्त प्रशासनिक, तकनीकी और कानूनी रणनीति लागू करने के निर्देश दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया कि चंबल के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में संबंधित जिला कलेक्टर को अवैध बालू खनन की रोकथाम और सभी विभागों के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षकों को अवैध खनन के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने, इसके वित्तपोषकों, परिवहन कर्ताओं और आपराधिक सिंडिकेट्स की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery