Saturday, August, 01,2026

'मतलब' के एक लाख रुपए लेते ही बिगड़ा पीए का 'खेल'

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (पूर्व) कार्यालय के पीए मुकेश कुमार के 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पर ट्रैवल फर्म के लंबित बिलों को पास कराने के एवज में 8 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार परिवादी की फर्म की ओर से जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित परीक्षाओं के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इसके भुगतान के लिए फर्म की ओर से एडीएम ईस्ट कार्यालय में बिल प्रस्तुत किए गए थे। परिवादी का आरोप था कि बिलों के भुगतान के बदले कार्यालय के पीए मुकेश कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी जांच में सामने आया कि परिवादी की फर्म के कुल 18 लाख 36 हजार 262 रुपए के बिल भुगतान के लिए लंबित थे।

इसके अलावा 5 लाख 13 हजार 975 रुपए का बिल भी था, जिसे 24 जुलाई को सेक्शन किया जा चुका था। आरोप है कि इन बिलों को पास कराने के एवज में आरोपी ने करीब 8 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। एसीबी के सत्यापन में आरोपी द्वारा कुल 2 लाख 3 हजार 280 रुपए रिश्वत मांगने की बात सामने आई। इसमें से 1.50 लाख रुपए पहले और शेष राशि बिल पास होने के बाद लेने की सहमति बनी थी। एसीबी के अनुसार परिवादी 1.50 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं कर सका और उसने 1 लाख रुपए उपलब्ध होने की बात कही। इसके बाद एसीबी ने 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की।

घूस को दराज में रखते ही पकड़ा गया आरोपी

ट्रैप के दौरान परिवादी एडीएम ईस्ट कार्यालय के कमरा नंबर 115 में पहुंचा। यहां उसने आरोपी मुकेश कुमार से अपने बिलों के संबंध में बातचीत की। बातचीत के दौरान आरोपी ने परिवादी से कहा, आप मतलब की बात करने आए हो या बेमतलब की बात करने आए हो। इस पर परिवादी ने जवाब दिया कि वह मतलब की बात करने आया है। इसके बाद परिवादी ने कहा कि वह 1 लाख रुपए लेकर आया है। आरोप है कि आरोपी मुकेश कुमार ने अपने दाहिने हाथ से रिश्वत राशि ली और दोनों हाथों से गिनकर अपनी टेबल की दाहिनी ओर स्थित बीच वाली दराज में रख ली।

घर से मिली लाखों की नकदी और जेवर

गौरतलब है कि एसीबी ने 29 जुलाई को पीए मुकेश कुमार को 1 लाख रुपए की घूस लेते हुए ट्रैप किया था। आरोपी के झोटवाड़ा स्थित आवास पर तलाशी के दौरान टीम को 10.68 लाख रुपए नकद, करीब 82 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी मिली थी।

पहले इनकार, फिर किया स्वीकार

रिश्वत राशि आरोपी को देने के बाद परिवादी ने एसीबी टीम को पूर्व निर्धारित संकेत दिया। परिवादी ने सिर पर हाथ फेरकर ट्रैप पार्टी को इशारा किया, जिसके बाद एसीबी टीम तुरंत कमरा नंबर 115 में पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर आरोपी ने पहले रिश्वत राशि लेने से इनकार किया और इसे लैपटॉप के उधार दिए गए पैसे बताया। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने राशि लेने की बात स्वीकार कर ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery