Tuesday, September, 08,2026

संसदीय वित्त समिति 21 से 23 सितंबर तक उदयपुर-जयपुर दौरे पर

जयपुर: संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति 21 से 23 सितंबर 2026 तक राजस्थान के उदयपुर और जयपुर के अध्ययन दौरे पर रहेगी। दौरे के दौरान समिति राज्य के वित्तीय सुधारों, बैंकिंग व्यवस्था, कर प्रणाली, सार्वजनिक उपक्रमों के प्रदर्शन, आधारभूत ढांचा परियोजनाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी। 21 सितंबर को समिति सबसे पहले LIC Housing Finance, PNB Housing Finance, IIF- CL और HUDCO, के प्रतिनिधियों के साथ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के प्रदर्शन और नियामकीय सुधारों पर चर्चा करेगी। इसके बाद CBIC के अधिकारियों के साथ अप्रत्यक्ष कर सुधारों पर बैठक होगी। दोपहर बाद SAIL, BHEL, NTPC, POWER-GRID, FCI, CWC, NAFED और REC जैसे सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। 22 सितंबर को CBDT के साथ प्रत्यक्ष कर सुधारों, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के साथ असंगठित क्षेत्र की सामाजिक सुरक्षा और AAI, रेलवे तथा NHAI के साथ 150 करोड़ रुपए से अधिक की केंद्रीय परियोजनाओं की निगरानी एवं जवाबदेही पर चर्चा होगी। उसी शाम समिति इंडिगो की उड़ान 6E-7749 से उदयपुर से जयपुर पहुंचेगी।

वित्त समिति में अध्यक्ष भर्तृहरि महताब सहित कुल 31 सदस्य

वित्त समिति में अध्यक्ष भर्तृहरि महताब सहित कुल 31 सदस्य हैं। लोकसभा सदस्य अरुण भारती, पीपी चौधरी, राजेशभाई नारणभाई चूडासमा, लावू श्रीकृष्ण देवरायालु, गौरव गोगोई, के, गोपीनाथ, सुरेश कुमार कश्यप, किशोरी लाल, हरेंद्र सिंह मलिक, अरुण नेहरू, एनके प्रेमचंद्रन, सीएम रमेश, संध्या राय, सौगत राय, पीवी मिधुन रेड्डी, जयंत कुमार रॉय, के. सुधाकर, मनीष तिवारी, बलाशौरी वल्लभनेनी और प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी। राज्यसभा सदस्य पी. चिदंबरम, नारायण दास गुप्ता, प्रफुल पटेल, येर्रम वेंकट सुब्बा रेड्डी, एस. सेल्वागणपति, संजय सेठ, दिनेश शर्मा, दर्शना सिंह, एम. थंबीदुरई और प्रमोद तिवारी हैं।

बैंकिंग और विकास योजनाओं पर फोकस

23 सितंबर को जयपुर में मुख्य सचिव के साथ नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसके बाद PFC, NABARD, SIDBI और NaBFID के साथ जलवायु अनुकूल वित्त पर चर्चा की जाएगी। अंतिम चरण में LIC, GIC Re, NIACL, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस सहित प्रमुख बीमा कंपनियों तथा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, यूको बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंकों के साथ बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श के बाद समिति का दौरा समाप्त होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery