Thursday, August, 20,2026

पावर ऑफ अटॉर्नी के गलत इस्तेमाल पर FIR

जोधपुर: पूर्व महाराजा गजसिंह के नाम दर्ज संपत्तियों और जमीनों को हड़पने की नीयत से फर्जी बेचान इकरारनामे तैयार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2015 में कोर्ट-कचहरी के मामलों की पैरवी के लिए जारी आम मुख्तारनामे का गलत इस्तेमाल कर सैकड़ों बीघा जमीन से जुड़े दस्तावेज तैयार किए गए। पूर्व महाराजा गजसिंह के आम मुखतार डॉ. महेंद्र सिंह तंवर की रिपोर्ट पर उदय मंदिर थाने में बुधवार को धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार महाराजा गजसिंह ने 15 अक्टूबर 2015 को दिवंगत दिलीप सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी नादड़ी को दीवानी, फौजदारी, राजस्व, ट्रिब्यूनल और आयकर मामलों में पैरवी के लिए आम मुखतार नियुक्त किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुखतारनामे में स्पष्ट था कि अधिकार केवल न्यायालयीन कार्यों तक सीमित थे। संपत्तियों को बेचने या बेचान इकरारनामा करने की अनुमति नहीं थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप सिंह की मौत के बाद कमल कंवर, उषा कंवर, कैलाश कंवर, प्रियंका कंवर, जेठाराम, भवानी सिंह, दमयंती, गणपतलाल, रविंद्र गौड़ और भरत कुमार ने पुराने बेचान इकरारनामों पर मुद्रांक शुल्क जमा कराने का प्रयास किया। इसके लिए उप-महानिरीक्षक, पंजीयन व मुद्रांक वृत्त पाली-जोधपुर के समक्ष आवेदन किया गया। आरोप है कि वर्षों पुराने दस्तावेजों को वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई।

इन स्थानों की भूमि के बनाए फर्जी दस्तावेज

शिकायत में पाली के सोजत और जोधपुर क्षेत्र की कई जमीनों का विवरण दिया गया है। इनमें सरदार सम्मद में 29 बीघा 3 बिस्वा, चंदलाई में 22 बीघा 19 बिस्वा तथा सोजत, पाली: खसरा नं. 518, 519, 520 और सरदार सम्मद खसरा नं. 9 कुल 1039 बीघा विशाल भूखंड। शामिल है। इसके अलावा सोबड़ावास और जोधपुर के खसरा नंबरों से जुड़ी जमीनों का भी उल्लेख है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery