Saturday, August, 22,2026

जयपुर में 15 स्थानों पर होंगे 150 वार्डों के लिए नामांकन

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 150 वाडों के लिए 15 स्थानों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रत्येक नामांकन केंद्र पर 10-10 वाड़ों के उम्मीदवारों के नामांकन लिए जाएंगे। वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन 27 से 31 अगस्त तक दाखिल होंगे। प्रशासन की ओर से वार्डवार नामांकन केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। वार्ड 1 से 10 तक के उम्मीदवार कार्यालय रीको रोड नंबर-5, वीकेआई में, वार्ड 11 से 20 तक राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वीकेआई मुरलीपुरा में नामांकन दाखिल करेंगे। वार्ड 21 से 30 तक उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, खिरणी फाटक तथा वार्ड 31 से 40 तक श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरापुरा चौराहा को केंद्र बनाया गया है। वार्ड 41 से 50 तक खंड कार्यालय सांगानेर में नामांकन होंगे।

इसी तरह वार्ड 51 से 60 तक पंचायत समिति कार्यालय सांगानेर, 61 से 70 तक कमरा नंबर 45 जिला कलेक्ट्रेट, 71 से 80 तक उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, 81 से 90 तक उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन तथा 91 से 100 तक सिविल लाइंस कार्यालय, शास्त्री नगर में नामांकन होंगे। वार्ड 101 से 110 तक एसीईओ कार्यालय जिला परिषद जयपुर, 111 से 120 तक नगर निगम किशनपोल जोन कार्यालय, घाटगेट, 121 से 130 तक कमरा नंबर 126 जिला कलेक्ट्रेट, 131 से 140 तक राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग बनी पार्क तथा 141 से 150 तक उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन कार्यालय, जलेबी चौक में नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

24 अगस्त तक तबादला पदस्थापन आदेशों की पालना के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों के आम चुनाव की घोषणा के बाद स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव घोषणा से पहले तबादले या पोस्टिंग के लिए जारी आदेशों की पालना 24 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। चुनाव क्षेत्रों में 19 अगस्त से आदर्श आचार संहिता लागू है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिन भर्तियों में चुनाव घोषणा से पहले नियुक्ति आदेश जारी हो चुके हैं, उन अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर पदस्थापित किया जा सकता है। नियुक्ति आदेश पहले जारी हो चुका होने की स्थिति में आचार संहिता के कारण पदस्थापन की प्रक्रिया नहीं रोकी जाएगी।

वोटर लिस्ट होती रहेगी अपडेट

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। लोक सूचना जारी होने और नामांकन की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया जारी रहेगी। अपडेट के बाद पूरक-2 में जोड़े, हटाए और संशोधित नामों की सूची तैयार की जाएगी। ई-सूची में अनुपूरक-2 और अंतिम अनुपूरक-2 के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक सप्ताह मतदाता सूची के अपडेट कार्य की समीक्षा करेंगे। आमजन को भी स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। चुनाव तैयारियों के मद्देनजर जयपुर जिला प्रशासन ने राजकीय अवकाश में भी ब्लॉक कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery