Tuesday, February, 10,2026

बदमाशों ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला

जयपुर: करधनी थाना इलाके के कविराज मार्केट में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक फैंसी आइटम की दुकान में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया और बंधक बनाने की नीयत से मारपीट की। दुकानदार के शोर मचाने पर बदमाश स्कूटी छोड़कर भागे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरा निवासी योगेंद्र प्रसाद शर्मा (49) करधनी के कविराज मार्केट में तनिष्का स्टोर नाम से फैंसी आइटम की दुकान चलाते हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे की है। योगेंद्र दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी दो युवक खरीदारी के बहाने दुकान में आए। दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। उन्होंनेअलग-अलग सामान मांगा, जिसे दुकानदार ने निकालकर दे दिया। सामान का बिल बताने पर दोनों ने भुगतान भी कर दिया। इसके बाद उन्होंने काउंटर पर रखा अन्य सामान दिखाने को कहा। जैसे ही योगेंद्र सामान निकालने लगे, एक बदमाश ने उनके बाल पकड़ लिए और आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। दूसरे बदमाश ने भी बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery