Sunday, February, 08,2026

लोहा मंडी में बरसों बाद सड़क-फुटपाथ खाली, दुकानदारों में हड़कंप

जयपुर: हरमाड़ा स्थित लोहा मंडी क्षेत्र में नवंबर 2025 में हुए भीषण डंपर हादसे के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज कर दिया है। इस हादसे में एक बेकाबू डंपर चालक ने करीब 300 मीटर तक तांडव मचाया था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इसके अलावा 31 जनवरी को इसी क्षेत्र में ओवरस्पीड कार ने दो युवकों को रौंद दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के प्रमुख कारणों में सड़क पर अतिक्रमण, संकरी सड़क और यातायात अवरोध को जिम्मेदार माना गया था। चार महीने बाद अब जेडीए ने शुक्रवार को लोहा मंडी क्षेत्र में दुकानों के बाहर बने अवैध चबूतरे, सीढ़ियां, रैंप, टीनशेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त कर दिया।

हालांकि हादसे के तुरंत बाद भी यहां कार्रवाई की गई थी, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई कहीं अधिक व्यापक रही। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने डर और विरोध के चलते अपनी दुकानें नहीं खोली, जबकि कुछ दुकानदार सामान हटाने में जुट गए। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने स्थानीय थाना हरमाड़ा के भारी पुलिस जाब्ते के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

70 करोड़ की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

राजस्थान आवासन मंडल ने राजधानी जयपुर के इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-1 में अपनी व्यावसायिक उपयोग के लिए अधिग्रहीत लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 70 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। मंडल के खंड-प्रथम कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जेसीबी मशीनों की मदद से पिछले दो महीनों में अवैध रूप से किए गए फाउंडेशन को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मंडल की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियोजित शहरी विकास को प्रभावित होने से रोकना है। राजस्थान आवासन मंडल के सचिव गोपाल सिंह ने कहा कि अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण कदापि स्वीकार्य नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery