Tuesday, October, 27,2026

परकोटे की बदहाल हालत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

जयपुर: जयपुर की ऐतिहासिक विरासत के क्षरण और परकोटे की बिगड़ती हालत पर राजस्थान हाई कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। पिंकसिटी की वैश्विक पहचान के संरक्षण, सुरक्षा और रखरखाव से जुड़े मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने जवाब पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की खंडपीठ ने सरकार को समय देते हुए सुनवाई टाल दी।

जयपुर को वर्ष 2019 में यूनेस्को की ओर से विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया था। ऐसे में ऐतिहासिक परकोटे और शहर की विरासत
का संरक्षण अहम है। परकोटे की मौजूदा स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विरासत की सुरक्षा, रखरखाव और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अब सरकार को एक सप्ताह में अपना जवाब पेश करना होगा। मामले में आगे की सुनवाई के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर नजर रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery