Tuesday, October, 27,2026

चालान का मैसेज भेज खाते से उड़ाए 4.40 लाख

जयपुर: जयपुर में ई-चालान के नाम पर 4.40 लाख रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजा था। ई-चालान पेमेंट के लिंक पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट्स से ऑनलाइन फ्रॉड हो गया। खोराबीसल थाने में पीड़ित ने साइबर फ्रॉड को एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में नांगल जैसा बोहरा निवासी सुनील कुमार टेलर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आया था। टेक्स्ट मैसेज के जरिए भेजे गए ई-चालान का पेमेंट करने के लिए लिंक भी भेजा गया। चालान और उसके पेमेंट के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक किया।

लिंक पर क्लिक करने पर साइबर ठगों ने उनके मोबाइल से जुड़े अकाउंट्स की जानकारी ले ली और बैंक अकाउंट से करीब 4.10 लाख रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद ही बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपए निकाले गए। कुछ ही सेकंड में अकाउंट से रुपए निकलने का मैसेज आया, तब ठगी का पता चला।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery