Thursday, February, 12,2026

राजधानी पर मेहरबान बजट... विकास की झड़ी

जयपुर: राज्य बजट 2026-27 में राजधानी जयपुर को विकास की धुरी बनाते हुए आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, पर्यावरण, कृषि, खेल और पर्यटन क्षेत्रों में व्यापक घोषणाएं की गई हैं। विभिन्न परियोजनाओं को मिलाकर देखा जाए तो जबपुर में हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। शहर की बढ़ती आबादी, ट्रैफिक दबाव और संसाधन जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार यह बजट राजधानी को नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।

अरण्य भवन से जगतपुरा आरओबी तक एलिवेटेड रोड

  • अरण्य भवन से जगतपुरा आरओबी तक 4.40 किमी एलिवेटेड रोड के लिए 560 करोड़ रुपए।
  • हल्दी घाटी से डिग्गी मालपुरा रोड के बीच आरयूबी के लिए 10 करोड़ रुपए।
  • न्यू सांगानेर रोड मुहाना मंडी रोड एवं कालवाड़ रोड पर मास्टर ड्रेनेज कार्यों के लिए 100-100 करोड रुपए।
  • बैनाड़, कालवाड़, खातीपुरा व मानसरोवर में सेक्टर सड़कों के विकास के लिए 125 करोड़ रुपए।
  • झोटवाड़ा व मुरलीपुरा में ड्रेनेज कार्यों के लिए 58 करोड़ रुपए।
  • अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी जंक्शन पर अंडरपास के लिए 20 करोड़ रुपए।
  • एचटी लाइन भूमिगत करने के लिए 60 करोड़ रुपए।

पेयजल और जल प्रबंधन

  • शहर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 3 करोड़ रुपए।
  • जिला स्तरीय मास्टर ड्रेनेज योजना के लिए 40 करोड़ रुपए।
  • 10 करोड़ रुपए की लागत से Centre of Excellence for Water Man-agement की स्थापना।
  • एचसीएम रीपा, सचिवालय व जल भवन में जल दक्षता पायलट प्रोजेक्ट ।
  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 में जयपुर जिला शामिल।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  • जेके लोन अस्पताल में 500 बेड आईपीडी टावर निर्माण के लिए 75 करोड़।
  • एसएमएस में 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लिए 50 करोड़ रुपए। चिकित्सा महाविद्यालय में विश्राम गृह निर्माण के लिए राज्य स्तरीय 500 करोड़ की परियोजना में जयपुर शामिल।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।
  • 24×7 क्रिटिकल केयर कमांड सेंटर का विस्तार।

पर्यावरण, कृषि और हरित ऊर्जा

  • जोबनेर में प्राकृतिक खेती के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेस।
  • वन्यजीव उपचार केंद्र एवं सांभर-जयपुर में पक्षी रोग उपचार केंद्र
  • आधुनिक पर्यावरण अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना।
  • Noise Monitoring Stations में जयपुर शामिल।
  • PPP मोड पर CBG प्लांट।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery