Thursday, February, 12,2026

'आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाएगा बजट'

जयपुर/जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार के बुधवार को पेश बजट की सराहना की। शेखावत ने बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, मजबूत आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, युवा-महिला सशक्तीकरण और उद्योग विस्तार पर विशेष फोकस के साथ यह बजट आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार का मार्ग प्रशस्त करता है। कला-संस्कृति, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और जल उपलब्धता पर दिया गया विशेष ध्यान समग्र विकास के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है। उनके ही विजन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान को विकास के नए सोपानों तक ले जाने का संकल्प इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इस माध्यम से पुनः प्रमाणित किया है कि राजस्थान विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को पूर्णतः तैयार है।

सांस्कृतिक जड़ों को देगा मजबूती

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि खाटू श्याम जी, पुष्कर और देशनोक जैसे केंद्रों पर मॉडल सड़कें, ब्रज कन्वेंशन सेंटर और ग्रामीण होम स्टे को प्रोत्साहन देना प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती देगा। शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण और बावड़ियों का जीर्णोद्धार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अनमोल विरासत को सुरक्षित रखेगा। शेखावत ने युवाओं के लिए 10 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण, लखपति दीदी योजना का 1.50 लाख रुपए तक विस्तार, किसान सम्मान निधि में वृद्धि और कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी के गठन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेज मुफ्त इलाज और 'राज ममता' जैसी योजनाएं दर्शाती हैं कि यह बजट संवेदनशील और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 21 लाख करोड़ रुपए के पार ले जाने के लक्ष्य को प्राप्त कर विकसित राजस्थान के सपने को साकार करेगा। शेखावत ने 32,000 करोड़ की यमुना जल परियोजना को गेम चेंजर बताते हुए कहा कि यह शेखावाटी के लिए 'भागीरथ प्रयास' है, जो दशकों के जल संकट को समाप्त करेगा।

AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम से जाम से मिलेगी मुक्ति

जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल रीजन में 3,600 हेक्टेयर भूमि का विकास और 600 करोड़ रुपए का निवेश क्षेत्र को व्यापारिक महाशक्ति बनाएगा। साथ ही, 'कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान' और एआई आधारित ट्रैफिक सिस्टम से जोधपुरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery