Thursday, February, 12,2026

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर ही स्पीकर ओम बिरला की बड़ी पहल

जयपुर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हालिया फैसले ने संसदीय परंपराओं के बीच नैतिकता और निष्पक्षता को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। अविश्वास प्रस्ताव के केवल नोटिस के आधार पर ही उन्होंने जो पहल की, उसे राजनीतिक हलकों में आत्मा की आवाज और विवेक पर आधारित निर्णय बताया जा रहा है। उनके इस कदम का विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया जा रहा है और इसे पद की गरिमा के अनुरूप साहसिक पहल माना जा रहा है।

संसदीय नियमों के जानकार बताते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बावजूद स्पीकर अपने पद पर बने रह सकते हैं। यहां तक कि प्रस्ताव पर मतदान से एक दिन पहले तक भी स्पीकर कुर्सी पर बैठ सकते हैं और केवल वोटिंग वाले दिन पीठासीन नहीं होते यानी नियमों के तहत ओम बिरला के पास इंतजार करने का पूरा विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने वोटिंग के दिन का इंतजार नहीं किया और केवल नोटिस के आधार पर ही बड़ा फैसला ले लिया। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार कर लिया। इस प्रस्ताव में कई तकनीकी त्रुटियां भी बताई जा रही थीं, जिनके आधार पर लोकसभा सचिवालय चाहे तो नोटिस को खारिज कर सकता था। इसके बावजूद स्पीकर बिरला ने बड़प्पन और संजीदगी दिखाते हुए सचिवालय को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन गलतियों की अनदेखी कर नोटिस स्वीकार किया जाए।

उनका यह रुख विपक्ष के अधिकारों के सम्मान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता देने वाला कदम माना जा रहा है। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के फैसले तक लोकसभा न जाने का निर्णय भी निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। संसदीय परंपराओं के जानकार और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का मानना है कि लोकसभा स्पीकर का यह कदम राजनीति में नैतिक साहस का उदाहरण है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि नैतिकता के आधार पर इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा। यही वजह है कि अब ओम बिरला की इस पहल को संसदीय मर्यादा और नैतिक साहस की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery