Thursday, February, 12,2026

युवा मन बनाकर समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करें: बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि युवा स्वयं के विकास के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने स्काउट गाइड संगठन के युवाओं को दृढ़ संकल्प और मन बनाकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिकारों की बजाय राष्ट्र, समाज और शिक्षा के प्रति कर्तव्य की भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। बागडे जगतपुरा में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउट व गाइड संगठन युवाओं की सेवा संकल्प से जुड़ी संस्कृति से जुड़ा संगठन है। राजस्थान को योद्धाओं की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग शौर्य, वीरता और साहस से जुड़े हैं। राज्यपाल ने कहा कि सेना में यहां के सर्वाधिक युवा हैं। स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने आपातकाल में स्काउट गाइड की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

अनुशासन और प्रेरणा देने वाला संगठन

समारोह में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि स्काउट संगठन अनुशासन और प्रेरणा देने वाला संगठन है। राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने अतिथियों का स्वागत कर राजस्थान में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरिया में राजस्थान ने सर्वोच्च पदक प्राप्त किए हैं और राज्य में 18 लाख स्काउट गाइड सक्रिय हैं। समारोह में विधायक दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह और स्टेट कमिश्नर अखिल शुक्ला व आरपी सिंह ने भी विचार रखे। राज्यपाल ने संगठन को आर्थिक सहयोग के लिए राज्यमंत्री देवासी, विधायक दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर अभिषेक सुराना, नमिता मेहता और अन्य का धन्यवाद किया।

स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

उत्कृष्ट कार्य और सतत सेवा के लिए प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, जनसंपर्क प्रभारी नीरज जैन सहित अन्य कार्मिकों को मेडल ऑफ मेरिट और श्रेष्ठ स्काउट गाइड को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और साहसिक कैंप आदि का प्रदर्शन किया।

दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्मारक पर पंडित उपाध्याय के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था थे। उनकी दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज में सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही है। बागडे ने दीनदयाल के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वे अपने सारे कार्य स्वयं करते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery