Thursday, February, 12,2026

BJP ने घोषणाओं को बताया ऐतिहासिक कांग्रेस ने कहा 'ट्रबल इंजन' का बजट

राजस्थान बजट 2026-27 को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने बजट को 'डबल इंजन नहीं, टूबल इंजन' का बजट बताते हुए शिक्षा, सिंचाई, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने यमुना जल परियोजना, ईआरसीपी, स्कूल मरम्मत और भर्तियों पर पर्याप्त प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने बजट को विकसित राजस्थान का दूरदर्शी रोडमैप बताया। उन्होंने सड़क निर्माण, औद्योगिक कॉरिडोर, सोलर पंप, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टेट टेस्टिंग एजेंसी जैसी घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया।

बजट बनाएगा आत्मनिर्भर व समृद्धः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बजट को आत्मनिर्भर और समृद्ध राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। राठौड़ ने कड़ा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को साकार करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सूजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। 42 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण, जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 600 करोड रुपए, सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण, 50 हजार सोलर पंप स्थापना और महिला स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा बढ़ाने जैसे प्रावधान स्वागत योग्य है।

कांग्रेस की वापसी का रास्ता साफः डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह द्रौटासरा ने राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक बताया। डोटासरा ने कहा कि बजट में यमुना जल परियोजना का उल्लेख तो किया गया, लेकिन इसके लिए कोई राशि आवंटित नहीं की गई। जल जीवन मिशन और ईआरसीपी पर भी सरकार मौन रही है। उन्होंने बजट को सड़कों और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए भी अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के नाम पर केवल 3 हजार संविदाकर्मी और 5 हजार होमगार्ड भर्ती की घोषणा की है, जबकि एक लाख भर्तियों का वादा अधूरा है। किसानों के लिए एमएसपी पर बोनस, नए महाविद्यालय या चिकित्सालय की घोषणा नहीं होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यह बजट 2028 में काग्रेस की वापसी का रास्ता साफ करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery